देश में सोने की घटती मांग से चिंता में ज्वैलरी कारोबारी, PM मोदी को लिखा पत्र
देश में सोने की घटती मांग से ज्वैलरी कारोबारी चिंता में हैं। कारोबारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि हालात नहीं सुधरे तो भारत में सोने की सालाना खपत 800-टन से घटकर 500-टन तक आ सकती है।