स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 के मुताबिक, वायु गुणवत्ता रैंकिंग में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सूरत (गुजरात) को पहला स्थान दिया गया है। वहीं, जबलपुर (मध्य प्रदेश) और आगरा (यूपी) क्रमश: दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं। 3 लाख-10 लाख के बीच की आबादी वाले शहरों में फिरोज़ाबाद (यूपी), अमरावती (महाराष्ट्र) और झांसी (यूपी) को सर्वश्रेष्ठ माना गया।