दुश्मन देश में जीवित रहने के लिए अमेरिकी पायलट की सर्वाइवल किट में कौनसी चीज़ें होती हैं?
अमेरिकी लड़ाकू विमान के पायलटों की सुरक्षा के लिए इजेक्शन के दौरान पैराशूट के साथ सर्वाइवल किट होती है। किट में फ्लेयर्स, स्मोक बम और ग्लो स्टिक्स जैसे सिग्नलिंग उपकरण होते हैं। इसमें पानी के पैकेट, पानी शुद्ध करने वाले टैबलेट, हाई-एनर्जी इमरजेंसी फूड पैक, राइफल, इन्फ्लेटेबल लाइफ राफ्ट और बैंडेज व टूर्निकेट जैसी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री भी होती है।