दुश्मन हमला करते वक्त 10 बार सोचेगा, पाकिस्तान के पास है ऐटम बम: नवाज शरीफ की बेटी मरियम
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने भारत को गीदड़भभकी दी है। पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम ने कहा, "भारत-पाक बॉर्डर पर तनाव है लेकिन फ्रिक करने की ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने कहा, "आज कोई भी दुश्मन पाकिस्तान पर हमला करते वक्त 10 बार सोचेगा...उसकी वजह यह है कि पाकिस्तान के पास ऐटम बम है।"