'दृश्यम 3' ने पार किया ₹500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा
सैकनिल्क के मुताबिक, अभिनेता अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने 12वें दिन तक वर्ल्डवाइड ₹501.80 करोड़ कमा लिए हैं। उसने मंगलवार को ₹8.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही इस फिल्म की भारत में नेट कमाई ₹323.50 करोड़ जबकि ग्रॉस कमाई ₹387.80 करोड़ हो गई है। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।