‘दृश्यम 3’ बनी ₹400 करोड़ कमाने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹407 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही यह अजय के करियर की पहली ₹400 करोड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म का 8वें दिन नेट कलेक्शन ₹14.50 करोड़ और ओवरसीज़ कमाई ₹6 करोड़ रही। इसके ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।