देश से मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चतरा में चुनावी जनसभा में कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मार्च 2026 तक...देश से नक्सलवाद का सफाया कर देगी।" शाह ने कहा, "हमने पिछले 5 वर्षों में झारखंड से इस खतरे को उखाड़ फेंका है।" उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन की सरकार ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है।"