देशभक्ति वाली फिल्म बनाने के लिए मनोज कुमार ने बेच दिया था अपना घर
बुधवार को 87 साल के हुए भारतीय अभिनेता मनोज कुमार ने देशभक्ति वाली फिल्म 'क्रांति' बनाने के लिए अपना घर बेच दिया था। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने साल 1967 में आई फिल्म 'उपकार' बनाई थी। यह फिल्म लाल बहादुर शास्त्री के नारे 'जय जवान जय किसान' पर आधारित थी।