देशभर के टोल प्लाज़ा से हर दिन हो रही ₹168 करोड़ की कमाई: केंद्र सरकार
केंद्रीय सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि देश में 1,087 टोल प्लाज़ा से हर दिन ₹168 करोड़ की कमाई हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024-25 में कुल टोल आय ₹61,408.15 करोड़ हुई है जबकि सार्वजनिक निधि वाले प्लाज़ा से ₹28,823.74 करोड़ और निजी ऑपरेटरों की ओर से संचालित प्लाज़ा से सरकार को ₹32,584.41 करोड़ की कमाई हुई है।