देशभर में कालाबाज़ारी और जमाखोरी वाले 15,000 LPG सिलिंडर किए गए ज़ब्त

कालाबाज़ारी और जमाखोरी को लेकर जारी कार्रवाई के बीच सरकार ने कहा है कि देशभर में 12,000 स्थानों पर छापेमारी की गई है और 15,000 से अधिक एलपीजी सिलिंडर ज़ब्त किए गए हैं। दिल्ली में सोमवार को 600 सिलिंडर ज़ब्त किए गए और मध्य प्रदेश में 1,800 सिलिंडर बरामद किए गए। वहीं, तेल कंपनियों ने 2,500 औचक निरीक्षण किए हैं।

Load More