देशभर में कल से होने वाली बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली
इंडियन बैंक्स असोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात को हुई बैठक के बाद सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टाल दी गई है। एक बयान में कहा गया है, "बाकी शनिवार में भी अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की...एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन तुरंत किया जाएगा।"