देशभर में ट्रेनों का चार्ट कब से 8 घंटे पहले बनना होगा शुरू? रेलवे ने दिया जवाब
भारतीय रेलवे ने 14-15 जुलाई की रात से ट्रेनों का चार्ट बनने के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। अब ट्रेन छूटने से कम-से-कम 8 घंटे पहले चार्ट तैयार होगा। जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय 05:00 बजे सुबह से 14:00 बजे दोपहर के बीच है, उनका पहला आरक्षण चार्ट पिछली रात 9:00 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा।