देशभर में बीते साल 10वीं व 12वीं में 65 लाख+ स्टूडेंट्स हुए फेल: शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल देशभर में 65 लाख से अधिक स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए। दोनों कक्षाओं में ओपन स्कूल का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। वहीं, 10वीं में सबसे अधिक फेल होने वाले स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड से और 12वीं में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश बोर्ड के हैं।

Load More