देशभर में मौसम का डबल अटैक, कई राज्यों में भारी बारिश और कई जगह हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30-जून के लिए असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, यूपी, उत्तराखंड, एमपी, छतीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी/अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में हीटवेव की आशंका है। अरुणाचल, असम, मेघालय और अन्य में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।