देशभर में लग सकता है एनालॉग पनीर पर बैन? FSSAI चीफ ने बताई सरकार की तैयारी
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, FSSAI अगले गुरुवार को सभी राज्यों के साथ बैठक करेगी। FSSAI के प्रमुख राजित पुनहानी ने कहा, "अगर सभी राज्यों से फीडबैक मिलने के बाद सहमति बनती है तो पूरे देश में एनालॉग पनीर पर भी प्रतिबंध लगा देंगे।" गौरतलब है, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्य एनालॉग पनीर पर रोक लगा चुके हैं।