दोषी की मदद करना चाहती है बंगाल सरकार: डॉक्टर के रेप-हत्या केस पर अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस पर कहा है, "यह निंदनीय है। राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन वह अभी भी दुविधा में है।" उन्होंने कहा, "पूरे देश में रोष है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है। राज्य सरकार दोषी की मदद करना चाहती है।"