दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए PNB ने लॉन्च किया ब्रेल डेबिट कार्ड
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक ने सोमवार को दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए 'पीएनबी अंतः दृष्टि ब्रेल डेबिट कार्ड' लॉन्च किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्ड अपने विपरीत रंगों के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है, जिससे दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए कार्ड विवरण पढ़ना आसान हो जाता है। यह कॉन्टैक्टलेस एनसीएमसी (नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) डेबिट कार्ड है।