दोषियों को 3 महीने में मौत की सज़ा मिले: बंगाल में बच्ची के रेप-हत्या मामले पर CM ममता
दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में चौथी कक्षा की एक 10 वर्षीय बच्ची के रेप-हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दोषियों को 3 महीने में मौत की सज़ा मिले।