अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम
भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवार को गंगटोक के लोक भवन में सिक्किम के 21वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें HC के मुख्य न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुस्ताक ने शपथ दिलाई। गौतम का नाम उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ने के कारण अंकिता के परिवार ने गौतम की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे।