देसी कट्टों को पानी में भिगोकर रगड़कर धोती एमपी की महिला का वीडियो आया सामने
मुरैना (मध्य प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला देसी कट्टों को सर्फ के पानी में भिगोकर ब्रश से रगड़-रगड़कर धोते हुए दिख रही है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने छापेमारी कर महिला के पति शक्ति कपूर व उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अवैध हथियारों का कारोबार करते थे।