देसी कट्टा लेकर बिहार में स्कूल पहुंचा 9वीं का छात्र
बेगूसराय (बिहार) में मंगलवार को 9वीं कक्षा का छात्र स्कूल में देसी कट्टा लेकर पहुंच गया और क्लास में बैठे छात्रों को बंदूक दिखाकर डराने लगा। आरोपी ने कथित तौर पर छात्रों को बंदूक दिखाते हुए कहा, "किसी में हिम्मत नहीं है कि मुझे कुछ करने से रोक ले, मैं जो चाहूंगा वह करूंगा।" आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है।