देसी घी व साबूदाने की खिचड़ी पीरियड्स में देती है दर्द से राहत: न्यूट्रिशनिस्ट
न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल ने बताया है कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू चीज़ों के प्रयोग से आराम मिल सकता है। शिल्पा के मुताबिक, इस दौरान देसी घी, दही और साबूदाने की खिचड़ी खाने से आराम मिलता है और महिलाएं संतुलित आहार लें और हर 3-4 घंटे में कुछ खाते रहें।