देसी बमों से भरी 4 बोरियां, जिलेटिन की 304 छड़ें; 15 अगस्त से पहले बंगाल से मिली विस्फोटक सामग्री

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम ज़िले के अलग-अलग इलाकों में छापे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की हैं। पुलिस ने एक मकान से देसी बमों से भरी 4 बोरियां बरामद कीं जबकि दूसरे घर से 304 जिलेटिन की छड़ों के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। बरामद किए गए विस्फोटकों में अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर भी शामिल हैं।

Load More