दोस्त के साथ कार में थी केरल की महिला, पति ने कार में आग लगाकर ली उसकी जान
कोल्लम (केरल) में मंगलवार रात एक शख्स ने 44-वर्षीय पत्नी की कार पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, घटना के समय महिला अपने किसी दोस्त के साथ सफर कर रही थी और उसके पति ने कार का पीछा करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पकड़ लिया गया है।