दोस्त ने कहा था दवा के धंधे में अच्छा पैसा है इसलिए अपनी ब्रैंडिंग कर दवाएं बेचता था: बादशाह
रैपर बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि एक बार उन्होंने दोस्त के कहने पर अपनी ब्रैंडिंग कर दवाइयां बेचने का काम शुरू किया था। उनकी कंपनी 'ऐपस लाइफ' पैरासिटामोल और ऐंटी-बायोटिक्स जैसी दवाइयां बेचती थी। बकौल बादशाह, दोस्त ने कहा था कि दवाइयों के धंधे में अच्छा पैसा है लेकिन कंपनी नहीं चली।