दोस्त हो या दुश्मन आपराधिक गतिविधि पर समझौता नहीं: पन्नू के खिलाफ साज़िश पर US राजदूत
आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साज़िश के मामले में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मामले को लेकर दोनों देशों (अमेरिका-भारत) के बीच बहुत कुछ दांव पर है।" उन्होंने कहा, "हम अमेरिकी धरती पर आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं कर सकते चाहे वो किसी दुश्मन देश या दोस्त देश द्वारा की जाए।"