दिसंबर में 25% बढ़ी रॉयल एनफील्ड की बिक्री, बिके 79,466 यूनिट वाहन
रॉयल एनफील्ड की दिसंबर 2024 में कुल बिक्री 25% बढ़कर 79,466 यूनिट रही जो पिछले साल इसी महीने में 63,387 यूनिट थी। रॉयल एनफील्ड के मुताबिक, दिसंबर में घरेलू बिक्री 19% बढ़कर 67,891 यूनिट रही जो पिछले साल की समान अवधि में 57,291 यूनिट थी। वहीं, कंपनी का निर्यात दिसंबर में 90% बढ़कर 11,575 यूनिट हो गया।