बैंकों के लिए अच्छी खबर! दिसंबर में RBI बढ़ा सकता है रेपो रेटो
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से भारतीय बैंकों का प्रॉफिट मार्जिन सुधर सकता है। वहीं, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी (लिक्विडिटी) कम होने के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 4 दिसंबर 2026 को होने वाली MPC बैठक में रेपो रेट 0.25% से 0.50% तक बढ़ा सकता है।