दिसंबर में पहली बार दिल्ली की बिजली की अधिकतम मांग 5,000 मेगावाट के हुई पार

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के मुताबिक, बढ़ती ठंड के बीच दिल्ली में बिजली की मांग मंगलवार 5,213 मेगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई जिसके साथ अब तक दिसंबर माह में पहली बार इस आंकड़े पर पहुंची है। वहीं, सोमवार को यह 5,046 मेगावाट तक रही थी। दिसंबर 2022 में दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 4,964 मेगावाट थी।

Load More