दूसरों को परेशान करके कौनसी भक्ति होती है?: गणपति विसर्जन में बज रहे ढोल पर कशीश कपूर
'बिग बॉस' फेम कशिश कपूर ने गणपति विसर्जन में लगातार बज रहे ढोल पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "दूसरों को परेशान करके कौन सी भक्ति होती है? मैं 20वीं मंज़िल पर रहती हूं...सभी खिड़की-दरवाज़े बंद हैं...फिर भी शोर सुनाई दे रहा है।" कशिश ने कहा, "मुझे गणपति जुलूस पसंद है...लेकिन 15-20 मिनट या आधा घंटा...कितना इंप्रेस करोगे बप्पा को।"