दूसरों के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर का पहले चुनाव में कैसा रहा प्रदर्शन?
बिहार की 4 विधानसभा सीटों के उप-चुनाव से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज सभी सीटों पर हार गई। रामगढ़ में पार्टी के उम्मीदवार चौथे व तरारी, इमामगंज और बेलागंज में तीसरे स्थान पर रहे। रामगढ़ में पार्टी को 6,513, तरारी में 5,622, इमामगंज में 37,103 और बेलागंज में 17,285 वोट मिले।