दूसरे ऑडिट की खबर के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में आई 6% की गिरावट
इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार को 6% तक की गिरावट के बाद ₹776/शेयर पर आ गए। माइक्रोफाइनेंस ब्याज में विसंगति पर दूसरे ऑडिट की रिपोर्ट की खबर के बाद बैंक के शेयरों में यह गिरावट आई। बकौल रिपोर्ट्स, अर्न्स्ट ऐंड यंग (ईवाय) बैंक के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो से होने वाली ब्याज आय से संबंधित ₹600 करोड़ की गड़बड़ी की जांच करेगी।