दूसरी कक्षा के बच्चे की 'बलि' के बाद यूपी में स्कूल के गेट पर टंगी गुड़िया की तस्वीर आई सामने
हाथरस (यूपी) के एक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की कथित तौर पर बलि देने के बाद स्कूल के गेट पर टंगी घोड़े की नाल व कपड़े की गुड़िया की तस्वीर सामने आई है। मामले में स्कूल प्रबंधक समेत 5-लोग गिरफ्तार हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, प्रबंधक के तांत्रिक पिता का मानना था कि बलि से स्कूल की तरक्की होगी।