दूसरे ग्रह कितने दिनों में पूरा करते हैं सूर्य का एक चक्कर?
पृथ्वी लगभग एक वर्ष यानी कि 365 दिनों में सूर्य का चक्कर पूरा करती है। वहीं, बुध को सूर्य का चक्कर पूरा करने में 88 दिन, शुक्र को 225 दिन और मंगल को 687 दिन लगते हैं। बृहस्पति को 4,333 दिन, शनि को 10,759 दिन, अरुण को 30,687 दिन जबकि वरुण को 60,190 दिन लगते हैं।