दूसरी जाति में शादी करने पर मिलेंगे लाखों रुपए, जानें क्या है बिहार सरकार की यह स्कीम
बिहार सरकार की अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत अंतरजातीय शादी करने पर राज्य सरकार द्वारा ₹1-₹3 लाख दिए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य समाज में समानता का भाव लाना है। योजना का लाभ उठाने के लिए शर्तें हैं कि वर-वधू बिहार के स्थायी निवासी हों, उनमें से कोई एक आरक्षित जाति से भी होना चाहिए।