दूसरे जेल में शिफ्ट किए जाने के दौरान सनग्लासेस के साथ दिखे ऐक्टर दर्शन, कार्रवाई शुरू

रेणुकास्वामी हत्याकांड में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेता दर्शन, परप्पना अग्रहारा जेल से बल्लारी जेल में शिफ्ट किए जाते समय सनग्लासेस के साथ नज़र आए। प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर एस्कॉर्ट टीम के खिलाफ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हुई है। दर्शन के जेल परिसर में धूम्रपान करने की तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्हें दूसरी जेल में भेजा गया है।

Load More