हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 7% गिर गए और यह 5.95% गिरकर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 2.4% गिरकर ₹2,591 करोड़ होने पर यह गिरावट आई है। हालांकि, दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2.1% बढ़कर ₹16,145 करोड़ पर पहुंच गया।