दूसरी तिमाही में स्विगी की आय 30% बढ़कर हुई ₹3,601 करोड़, घाटे में 5% आई की गिरावट
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 30% की सालाना वृद्धि के साथ ₹3,601 करोड़ पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का घाटा ₹657 करोड़ से 5% घटकर ₹626 करोड़ हो गया। स्विगी भारतीय शेयर बाज़ार में 13 नवंबर को लिस्ट हुई है।