दूसरे देशों में सेना होती है पर पाकिस्तान में सेना का देश है: पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे
पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "दूसरे देशों में सेना होती है लेकिन पाकिस्तान में सेना का देश है।" 'पाकिस्तान में रिटायर्ड सेना जनरल लग्ज़री विला में रहते हैं' सवाल पर उन्होंने कहा, "एक बार मैंने दिवाली पर अपने नए फ्लैट की फोटो पोस्ट की थी जिसपर पाकिस्तान के लोगों ने हैरानी जताई।"