दूसरे धर्म के शख्स व 3 बच्चों के पिता से शादी करने वाली युवती को बॉम्बे HC ने दी पुलिस सुरक्षा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस को एक कपल को सुरक्षा देने का निर्देश दिया। गुजरात की रहने वाली युवती ने मुंबई के शख्स से शादी की जो दूसरे धर्म का है और पहले से उसकी पत्नी व 3 बच्चे हैं। युवती के घरवालों ने उस पर गहने और कैश चुराकर ले जाने का केस दर्ज कराया था।