दूसरे धर्म में शादी करने पर लोगों ने कहा 'बच्चे आतंकवादी बनेंगे': ऐक्ट्रेस प्रियामणि
अभिनेत्री प्रियामणि ने 'फिल्मफेयर' से बातचीत में बताया है कि दूसरे धर्म में शादी करने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। उन्होंने कहा, "लोग मुझे मेसेज कर रहे थे, 'जिहाद, मुस्लिम, तुम्हारे बच्चे आतंकवादी बनेंगे'। यह दुखद था।" उन्होंने बताया कि ईद पर तस्वीरें पोस्ट करने और नवरात्रि पर नहीं करने को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया गया था।