दूसरी बार मां बनीं पूर्व ऐक्ट्रेस सना खान, दिया बेटे को जन्म
पूर्व ऐक्ट्रेस सना खान दूसरी बार मां बन गई हैं। सना और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। इससे पहले, जुलाई-2023 में सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। गौरतलब है, 2020 में सना ने ऐक्टिंग छोड़कर अनस से शादी की थी।