दूसरी बार शादी रचाने जा रहे हैं हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जानें कौन है दुल्हनिया
हिमाचल प्रदेश के मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर से 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी जिसके कार्ड की कथित तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। अमरीन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वह विक्रमादित्य की पुरानी दोस्त हैं।