दूसरे बच्चे के जन्म के बाद टीम में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। वह शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे और पत्नी रितिका सजदेह उन्हें सी ऑफ करने पहुंची थीं। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद परिवार के साथ थे इसलिए पर्थ में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।