दूसरे मेरी बात को कैसे समझते हैं उसका ज़िम्मा मेरा नहीं: कंगना से माफी मांगते हुए अन्नू कपूर
अभिनेता अन्नू कपूर ने 'कंगना कौन हैं' वाली टिप्पणी पर अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया आने के बाद कहा है कि मीडिया उनकी बात का अर्थ का अनर्थ निकाल रही है। उन्होंने कहा, "मैंने जो कहा उसकी ज़िम्मेदारी मेरी है, दूसरों ने क्या समझा उसकी नहीं।" उन्होंने कहा, "फिर भी...मेरी बात से आप खफा हो गई हों तो...माफ कर दें।"