दूसरी शादी का विरोध करने पर बिहार में शख्स ने पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकॉल
जमुई (बिहार) में बीते दिनों दूसरी शादी का विरोध करने पर एक शख्स ने पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कथित तौर पर फेविकॉल डाल दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने दूसरी पत्नी संग मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकालने की कोशिश की। वहीं, घटना के बाद शख्स व उसकी दूसरी पत्नी फरार हैं।