दूसरी शादी करने जा रहे पति को UP में पहली पत्नी ने भिजवाया जेल, मंडप में हुआ हंगामा
देवरिया (यूपी) में एक शख्स की दूसरी शादी के दौरान उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ मंडप में पहुंची और जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई। वहीं, इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए रुपए वापस मांगते हुए दूल्हे के पिता को बंधक बना लिया और समझाने पर दूसरे दिन रिहा किया।