दिहाड़ी मज़दूर की बेटी बनी एयर होस्टेस, प्रेरित करने वाली उनकी कहानी हुई वायरल
केरल की गोपिका गोविंद एयर होस्टेस के रूप में काम करने वाली राज्य की पहली आदिवासी महिला हैं और उनकी प्रेरित करने वाली कहानी वायरल हो गई है। गोपिका का जन्म साधारण परिवार में हुआ था और उनके माता-पिता दिहाड़ी मज़दूर थे। गोपिका ने केमेस्ट्री से बीएससी की डिग्री हासिल करने के बाद एविएशन ट्रेनिंग अकैडमी से डिप्लोमा कोर्स किया।