देहरादून-ऋषिकेश 4/6 लेन परियोजना में 3,000 पेड़ों की कटाई पर रोक, सीएम धामी ने दिया निर्देश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी विरोध के बाद देहरादून-ऋषिकेश 4/6 लेन परियोजना में 3,000 पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा, "विकास ज़रूरी है...लेकिन लोगों की भावनाओं, पर्यावरण की सुरक्षा या स्थानीय समुदायों के हितों की कीमत पर फैसला नहीं लिया जाएगा।" उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय निवासियों/जनप्रतिनिधियों से दोबारा बातचीत करने को कहा है।