देहरादून में तेज़ रफ्तार बेकाबू सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े
देहरादून में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार सिटी बस ने अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर बैठे कम-से-कम 5 लोगों को कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई व घायलों के मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरे दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समय पर ऐम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई-रिक्शा व ऑटो से अस्पताल भेजा गया।